भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हवाई उड़ान शुरू होने में सुरक्षा खामियां बनी रोड़ा



बोकारो | भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने बोकारो हवाई अड्डे से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होने को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। बोकारो विधायक श्वेता सिंह को भेजे गए एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे का विकास कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है, लेकिन सुरक्षा से जुड़ी कुछ कमियों के कारण उड़ानों की शुरुआत में देरी हो रही है। एएआई ने पत्र में ​कहा है कि बोकारो हवाई अड्डा एएआई के प्रबंधन में नहीं है। इसका स्वामित्व और विकास सेल द्वारा किया जा रहा है। रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और जुड़े हुए बुनियादी ढांचे का काम अप्रैल 2022 में ही पूरा हो चुका है। इसके विकास के लिए 80.03 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 79.59 करोड़ रुपए बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च किए जा चुके हैं। नागरिक उड्डयन ब्यूरो से अंतिम मंजूरी मिलते ही मैसर्स एलायंस एयर और स्पाइसजेट द्वारा कोलकाता और पटना के लिए उड़ानें शुरू होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top