भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Shibu Soren Death Anniversary | 14 Feet Statue In Nemra Ramgarh Jharkhand


दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को पूरे झारखंड में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इसे लेकर झामुमो ने सभी 24 जिलों में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी की ओर से राज्यभर में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन होगा।

.

जहां प्रमुख चौक-चौराहों और पार्कों में लोग गुरुजी को नमन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में होगा, जहां करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में स्थापित शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में स्थापित शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में स्थापित शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन ने बताया कि मुख्य आयोजन लुकैयाटांड़ में होगा, जबकि पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

गुरुजी की स्मृति को समर्पित आदिवासी महोत्सव

इस बार विश्व आदिवासी दिवस को केवल सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे आदिवासी अस्मिता, परंपरा और आधुनिक तकनीक के सबसे बड़े प्रदर्शन के रूप में मनाने की तैयारी है।

राज्य सरकार 9 और 10 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव’ आयोजित करेगी, जिसे दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को समर्पित किया गया है। पिछले वर्ष उनके निधन के कारण मुख्य कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण मोरहाबादी मैदान से बिरसा चौक तक निकलने वाली भव्य आदिवासी जतरा होगी। राजधानी रांची के साथ-साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धांजलि सभाएं और पारंपरिक आयोजन होंगे।

इसके अलावा दिल्ली में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी का चयन किया जा चुका है। इसको लेकर सूचना भवन में बैठक भी हो चुकी है।

हाट-बाजार, 100 स्टॉल और 5 हजार कलाकार

महोत्सव में इस बार देशभर से 5 हजार से अधिक आदिवासी कलाकार, लोक कलाकार और सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। परिसर में 100 स्टॉलों वाला आदिवासी हाट-बाजार सजाया जाएगा, जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

शिबू सोरेन का निधन बीते साल दिल्ली में हुआ था। तब पीएम नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंच कर श्रद्धांजलि दी थी।

शिबू सोरेन का निधन बीते साल दिल्ली में हुआ था। तब पीएम नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंच कर श्रद्धांजलि दी थी।

यहां झारखंडी व्यंजन, पारंपरिक कलाकृतियां, वन उत्पाद, हस्तशिल्प और हथकरघा की प्रदर्शनी लगेगी, वहीं शिल्पकार लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन भी देंगे। युवा संवाद, सेमिनार, फूड जोन और सांस्कृतिक मंच भी बनाए जाएंगे।

पहली बार ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल और ट्राइबल फैशन शो का आयोजन होगा। साथ ही ड्रोन लाइट शो, डिजिटल टनल, एआर-वीआर, इमर्सिव एक्सपीरियंस सेंटर, काइनेटिक एलईडी वीडियो वॉल, होलोग्राफिक फैन, इंटरएक्टिव फ्लोर प्रोजेक्शन, डिजिटल स्टैंडी और एआई आधारित 3-डी चैटबॉट जैसे आधुनिक आकर्षण शामिल होंगे। गुरुजी के जीवन और संघर्ष पर आधारित विशेष डिजिटल ट्रिब्यूट और प्रदर्शनी भी इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण बनेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top