Aloo Jeera Gutka Recipe: बरसात के मौसम में अगर रोटी, पराठा या पूरी के साथ चटपटी सब्जी मिल जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है.ऐसे में अगर झारखंड की पारंपरिक आलू जीरा गुटके वाली सब्जी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. वहीं इसकी रेसिपी भी बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 आलू छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें. कड़ाही में 2-3 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर तड़का लगाएं. फिर बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब आलू डालकर 2-3 मिनट तक भूनें. इसके बाद नमक, हल्दी, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर मिलाएं. फिर बारीक कटा टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं. अगर सूखी सब्जी पसंद है तो ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर आलू पकाएं. वहीं ग्रेवी वाली सब्जी के लिए आधा से एक कप पानी डालें और 10-15 मिनट तक पकने दें. जब आलू पूरी तरह नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.
