भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर से चोरी स्कूटी बरामद , तीन आरोपी गिरफ्तार



गिरिडीह | नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला निवासी मोनिका दास के घर के बरामदे से 30 जून को चोरी हुई स्कूटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 30 जून की रात चोरों ने मोनिका दास के घर के बरामदे से उनकी स्कूटी चोरी कर ली थी। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह के निर्देश पर कांड दर्ज किया गया। अनुसंधान शुरू किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात नगर थाना पुलिस ने न्यू बरगंडा क्षेत्र में छापेमारी की। सोनू कुमार रवानी (18), मनोज सिंह, तथा पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मसनुटांड़ निवासी रुपन कोल्हा (18) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से हाल के दिनों में दो अन्य बाइक चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस को बाइक चोरी करने वाले गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए नगर और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top