भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज




गिरिडीह| स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में नवजीवन नर्सिंग होम के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समारोह में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, नवजीवन नर्सिंग होम की निदेशक डॉ. स्वाति बगड़िया, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, सचिव नागेंद्र कुमार, सुनील मोदी तथा झामुमो के नगर मंत्री रॉकी सिंह सहित कई अतिथि मौजूद रहे। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पप्पू कुमार, रोहित श्रीवास्तव, विकास कुमार सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे स्टेडियम में उत्साह का माहौल रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top