भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

श्रावणी मेला के बीच रेलवे का बड़ा फैसला:मधुपुर-पटना और भागलपुर-देवघर रूट पर...




श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा नगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मधुपुर-पटना और भागलपुर-देवघर रूट पर विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। हर साल की तरह इस बार भी श्रावणी मेला में लाखों कांवरिया और श्रद्धालु देवघर पहुंच रहे हैं। जिससे ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में रेलवे का यह कदम यात्रियों को राहत देने के साथ-साथ यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। मधुपुर-पटना के बीच रोजाना मेमू ट्रेन रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मधुपुर-पटना विशेष मेमू ट्रेन (03555) का संचालन 2 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन मधुपुर से रात 8:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:05 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में 03556 पटना-मधुपुर विशेष ट्रेन 3 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रतिदिन पटना से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। भागलपुर-देवघर रूट पर भी अनारक्षित ट्रेन इसके अलावा भागलपुर-देवघर के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन (03412) का संचालन 3, 4, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 अगस्त को किया जाएगा। यह ट्रेन भागलपुर से शाम 5:30 बजे चलकर रात 9:30 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में 03411 देवघर-भागलपुर विशेष ट्रेन इन्हीं तिथियों पर रात 10:20 बजे देवघर से प्रस्थान कर अगले दिन रात 2:10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव टिकानी, धौनी, बराहाट, मुराहरा, बांका, कटोरिया और चंदन स्टेशनों पर होगा। रेलवे के इस निर्णय से मेला अवधि में आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top