भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jamshedpur Job Fair: टाटा मोटर्स, MRF समेत कई कंपनियों में भर्ती का...


Last Updated:

Jamshedpur Job Fair: जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज में 4 अगस्त को मेगा अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेले का आयोजन होगा. मेले में टाटा मोटर्स, एमआरएफ लिमिटेड और भूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी. 18 से 28 वर्ष तक के मैट्रिक, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के साथ 17,149 रुपये से 21,000 रुपये तक मासिक स्टाइपेंड और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

जमशेदपुर: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज में 4 अगस्त को मेगा अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेले का आयोजन होगा. इस मेले का आयोजन कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और ए-डिजिटल इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है. मेले में कई बड़ी कंपनियां भाग लेंगी. योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें रोजगार और प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा.

कई प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी
इस रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, एमआरएफ लिमिटेड और भूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी. मेले में 18 से 28 वर्ष तक के युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं. मैट्रिक, इंटर (12वीं), आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के साथ हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा.

सरकारी नियमों के अनुसार पंजीकरण
रोजगार मेले में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लाने होंगे. इनमें अपडेट किया हुआ बायोडाटा (रिज्यूमे), सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल और छायाप्रति तथा आधार कार्ड अनिवार्य हैं. यदि किसी उम्मीदवार का चयन झारखंड से बाहर स्थित किसी कंपनी के लिए होता है, तो सरकारी नियमों के अनुसार उसका पंजीकरण और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूरी कराई जाएंगी.

आईटीआई पास युवाओं का चयन
टाटा मोटर्स की ओर से जमशेदपुर एक्सल प्लांट के लिए 12वीं और आईटीआई पास युवाओं का चयन किया जाएगा. इसमें 18 से 23 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 17,149 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा कंपनी परिवहन, भोजन, ड्रेस, मेडिकल सुविधा और वार्षिक बोनस जैसी कई अन्य सुविधाएं भी देगी.

बेहतर करियर बनाने का अवसर
देश की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ लिमिटेड भी इस मेले में भर्ती करेगी. गुजरात स्थित कंपनी के प्लांट के लिए लीड ट्रेनिंग के तहत उम्मीदवारों का चयन होगा. चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 18,000 से 21,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके साथ रहने की व्यवस्था, परिवहन, कैंटीन, बीमा और इंडस्ट्री ट्रेनिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे युवाओं को बेहतर करियर बनाने का अवसर मिलेगा.

ट्रेनी ऑपरेटर पद पर भर्ती
इसके अलावा भूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड अपने छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट के लिए ट्रेनी ऑपरेटर पद पर भर्ती करेगी. कंपनी योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर देगी.

मेगा रोजगार मेला सुनहरा मौका
ऐसे में जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह मेगा रोजगार मेला सुनहरा मौका है. इच्छुक उम्मीदवार तय समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एलबीएसएम कॉलेज पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. यह मेला युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ-साथ उद्योगों में काम सीखने और बेहतर भविष्य बनाने का भी अवसर प्रदान करेगा.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top