भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM Modi Abusive Girl Statement। ‘यूट्यूबर्स ने उकसाया, हाथ में माइक देकर...


होमताजा खबरदेश

यूट्यूबर्स ने उकसाया, माइक देकर बोले.. PM से माफी मिलने पर छलका छात्रा का दर्द

Last Updated:

PM Modi Abusive Girl Statement: जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने कहा है कि उसे यूट्यूबर्स और वहां मौजूद लोगों ने उकसाया था पीएम मोदी द्वारा माफ किए जाने पर भावुक होकर छात्रा ने इसे ‘दूसरा जीवन’ बताया. हालांकि, छात्रा का आरोप है कि उसका नंबर लीक होने के बाद से उसे दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं और मामले में पुलिस जांच अभी भी जारी है.

यूट्यूबर्स ने उकसाया, माइक देकर बोले.. PM से माफी मिलने पर छलका छात्रा का दर्दZoom

पीएम मोदी ने छात्रा को माफ कर दिया.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 साल की छात्रा ने पीएम के माफी संदेश के बाद सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी. छात्रा ने कहा कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे इतनी बड़ी गलती के लिए माफी मिलेगी और प्रधानमंत्री के इस संदेश ने उसे एक तरह से दूसरा जीवन दे दिया है. उसने यह भी स्वीकार किया कि वह विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद लोगों, यूट्यूबर्स और माहौल के बहकावे में आ गई थी और उनके उकसावे में आकर ही उसने गलत बयानबाजी की थी. छात्रा का कहना है कि मोबाइल नंबर लीक होने के बाद से उसे लगातार अनजान नंबरों से धमकियां मिल रही हैं. पीएम मोदी की अपील के बावजूद अभी कानूनी प्रक्रिया समाप्त नहीं हुई है और पुलिस जांच के सिलसिले में उसके घर आ रही है.

यूट्यूबर्स ने मुझे उकसाया
छात्रा ने पूरी घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि वह 23 जुलाई को कनॉट प्लेस गई थी और पास में अनशन की जानकारी मिलने पर उत्सुकतावश जंतर-मंतर पहुंच गई. उसने कहा, “मैं बिना सोचे-समझे नहीं बोली. वहां के माहौल और लोगों की बातों से प्रभावित हो गई थी. कई यूट्यूबर्स लोगों को माइक देकर बोलने को कह रहे थे. जब वे मेरे पास आए तो मैंने पूछा कि मुझे क्या बोलना चाहिए. उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे बोलने की पूरी आजादी है और यह वीडियो कहीं पोस्ट नहीं किया जाएगा. इसके बाद मैंने वे गलत बातें कह दीं. मैंने जो कहा वह बहुत गलत था और जब तक मेरी माफी स्वीकार नहीं हो जाती, मैं माफी मांगती रहूंगी.”

अपनी बात रखते-रखते रो पड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश का जिक्र करते हुए किशोरी काफी भावुक हो गई. उसने कहा कि उसे लगा था कि सब कुछ खत्म हो चुका है लेकिन पीएम के बयान ने उसे राहत दी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा था कि बच्चों को सजा देने या कानूनी पचड़े में घसीटने के बजाय समाज को उन्हें सही दिशा दिखानी चाहिए. छात्रा ने कहा, “जिस व्यक्ति के लिए मैंने इतने बुरे शब्दों का इस्तेमाल किया, उन्होंने ही मुझे तुरंत माफ कर दिया. यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और उनके शब्द सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे.”

रेप की धमकियां मिली
छात्रा ने आरोप लगाया कि उसका मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया और अज्ञात नंबरों से उसे जान से मारने व दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं. उसने कहा कि पीएम मोदी द्वारा माफ किए जाने के बावजूद कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस लगातार उसके घर आ रही है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे बाद में दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां जांच आगे बढ़ रही है.

सवाल-जवाब
जंतर-मंतर पर टिप्पणी करने वाली छात्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी की माफी पर क्या कहा?

छात्रा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा माफ किए जाने से उसे ‘दूसरा जीवन’ मिला है. उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह वहां मौजूद लोगों के उकसावे में आ गई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विवाद पर क्या रुख अपनाया था?

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि भटक गए बच्चों को सजा देने या कानूनी कार्रवाई में उलझाने के बजाय समाज को उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहिए और माफ कर देना चाहिए.

इस मामले में फिलहाल क्या कानूनी स्थिति है?

मामले में नोएडा में दर्ज जीरो एफआईआर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top