भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की सड़कों पर खिलता है ये पचरंगी फूल, अंग्रेज लाए थे...


Last Updated:

Ranchi Panchrangi Flower: झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर आपको खासतौर पर पचरंगी फूल देखने को मिलेगा, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसे अंग्रेज बगिया सजाने के लिए भारत लेकर आए थे. रांची के साहित्यकार मनोज खरपादार बताते हैं कि यह अंग्रेज दक्षिण अमेरिका से बाग में सजाने के लिए लेकर आए थे, लेकिन यहां के वातावरण में ये जच गया और आज रांची के बाहर और जंगलों में या खूब देखने को मिलती है.

इस फूल की सबसे खास बात यह है कि एक फूल में पांच रंग का फूल दिखने में काफी आकर्षक और खूबसूरत लगता ही है. इसमें आपको पीला, बैगनी, बेबी पिंक, डार्क येलो यह सब देखने को मिलता है और इतने सारे खूबसूरत रंग एक ही फूल में देखने में बहुत भाता है. इस फूल को लोग खासतौर पर भोले बाबा और माता रानी पर चढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

यह सिर्फ फूल ही नहीं, बल्कि इसका जो पत्ता होता है. वह जहर का काम करता है. इसमें इतना जहर होता है कि अगर कोई भी पशु इसे खा ले तो उसका लीवर तक खराब हो सकता है. इसमें जहर की क्वांटिटी काफी अधिक मात्रा में होती है. यह फूल आपको खासतौर पर मनातू गांव में खूब देखने को मिलेगा.

वहां के स्थानीय निवासी जयदीप बताते हैं कि हम लोग इसके पत्ते को तोड़ कर ले जाते हैं और इससे खरपतवार हटाने की दवाई बनाते हैं. इससे खरपतवार हटाने की बहुत ही शानदार दवाई बनती है. इस सारे पत्ते को पीस लिया जाता है और गौ मूत्र में मिला दिया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद पौधे की जड़ों के आस पास दिया जाता है और फिर देखिए कैसे खरपतवार की छुट्टी हो जाएगी. इसमें इतना जहर होता है कि खरपतवार को पनपने ही नहीं देता है. यही कारण है कि फूलों के साथ-साथ इसका पत्ता भी बड़ा लाभदायक है.

इसके अलावा आप रांची से थोड़ा सा बाहर जायेंगे तो चारों तरफ रोड के किनारे या फिर जंगल में आपको यह फूल देखने को मिलेगा. ऐसे में यह सड़कों की खूबसूरती भी बढ़ती है. इसके लिए कोई विशेष देखभाल की जरूरत नहीं होती और लोगों को मुफ्त में अच्छी खासी फूल भी मिल जाता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top