भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांसद की अनुशंसा पर परिवारों को मिली आर्थिक सहायता



लोहरदगा|लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राहत कोष से तीन पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। जिसमें भूखईन उरांव पति जागीर उरांव ग्राम सिंदूरटोली सिंदूर पेशरार को 1,91,250 रुपए, सुकरा भगत पिता जागीर भगत ग्राम सिंदूर पेशरार लोहरदगा को तीन लाख रुपए और आसिफा तबस्सुम पति मोहम्मद जुबैर ग्राम पंडरी प्रखंड चान्हो जिला रांची को 50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई। वहीं राशि स्वीकृत होने पर लाभुक परिवारों ने सांसद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में सांसद के सहयोग से उन्हें बड़ी राहत मिली है। सांसद ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म है। किसी भी परिवार पर विपत्ति आने पर वे उनके साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार और पीएम राहत कोष के सहयोग से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top