कुडू|लोहरदगा शहर के युवा व्यवसाई शुभम कुमार साहू के हत्या के विरोध में सुंडी समाज के द्वारा आहुत कुडू बंद असरदार रहा। लोगों ने स्फूर्त दु्कानें बंद रखी, ब्लॉक चौक से लेकर नीचे स्टैंड, इंदिरा गांधी चौक से लेकर बस पड़ाव, बाई पास रोड की सभी दुकानें बंद रही। सुंडी समाज के प्रखंड अध्यक्ष गंगा प्रसाद, धीरज प्रसाद, संजय प्रसाद, नवीन कु. टिंकू, ज्योति प्रसाद ने कुडू शहरी क्षेत्र का भ्रमण के दुकानदारों से बंदी का समर्थन मांगा। कुड़ू के सभी समाज के लोगों बंद का समर्थन किया। बावजूद इसके कुछ दुकान खुली रही। वही घटना के विरोध में सुंडी समाज ने शुभम के हत्यारे को जल्द पकड़ने की मांग जिला प्रशासन से की है। वहीं बंदी को देखते हुए कुडू पुलिस मुस्तैद थी। सुरक्षा को लेकर हर चौक-चौराहों गर पुलिस जवान तैनात थे।
Source link