Last Updated:
2 अगस्त 1954 दादरा और नगर हवेली के इतिहास का सबसे अहम दिन है. इसी दिन लंबे संघर्ष के बाद पुर्तगालियों का शासन खत्म हुआ था. भारत की आजादी के सात साल बाद भी यह इलाका पुर्तगाल के कब्जे में था. स्थानीय आदिवासियों, आजाद गोवा आंदोलन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और आजाद गोमंतक दल ने मिलकर विदेशी शासन को हटाया. इसके बाद सात साल तक यहां ‘वरिष्ठ पंचायत’ के जरिए जनता ने खुद शासन चलाया. 11 अगस्त 1961 को यह आधिकारिक तौर पर भारत का हिस्सा बन गया. जानिए इस ऐतिहासिक संघर्ष की पूरी कहानी.
2 अगस्त 1954: कैसे पुर्तगालियों से आजाद हुआ दादरा और नगर हवेली, जानिए 7 साल के अनोखे संघर्ष की कहानी
2 अगस्त 1954 को लंबे संघर्ष के बाद दादरा और नगर हवेली पुर्तगालियों के कब्जे से आजाद हुआ. भारत की आजादी के सात साल बाद यहां के लोगों को विदेशी शासन से मुक्ति मिली थी.
1947 में देश आजाद हो गया, लेकिन पुर्तगाल ने दादरा और नगर हवेली नहीं छोड़ा. यहां के लोगों को आजादी के लिए अलग संघर्ष करना पड़ा और कई साल तक आंदोलन चलता रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
भारत सरकार ने पुर्तगाल के खिलाफ सीधे सैन्य कार्रवाई नहीं की. इसके बजाय स्थानीय संगठनों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्थन देकर पुर्तगालियों पर लगातार दबाव बनाया गया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।