![]()
भोजूडीह | सावन के पावन माह में रविवार को चंदनकियारी के सीतानाला स्थित दामोदर नदी घाट पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध चिड़का धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए चंदनकियारी के विभिन्न गांवों के अलावा धनबाद
.
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोल बम प्रचार समिति सेक्टर-1 शिव मंदिर की ओर से रविवार को 45वें वर्ष का भव्य कांवरिया जत्था विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंगल कामना के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बतौर अतिथि पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कांवरियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। कांवर यात्रा श्रद्धा, आस्था, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने भी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालु सोमवार को सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना होंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवरिया जत्था में उमाशंकर सिंह, मनोज झा, राजीव कुमार, गीता सिंह, आरती कुमारी, मोंटी कुमारी, नीरा कुमारी, योगेश कुमार, महेश कुमार, पूजा कुमारी, प्रवीण कुमार, एमपी सिंह, ललित गर्ग सहित 50 श्रद्धालु शामिल हैं।