भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Ranchi Famous Chole Bhature: दिल्ली जैसे छोले-भटूरे रांची में खाने हैं तो...


होमफोटोलाइफ़फूड

दिल्ली जैसे छोले-भटूरे खाने हैं तो यहां आएं, ये हैं रांची शहर के फेमस आउटलेट

Last Updated:

Ranchi Famous Chola Bhatura Spots: रांची में बिलकुल दिल्ली वाले छोले-भटूरे खाने हैं तो आप इन जगहों पर आ सकते हैं. यहां ऑथेंटिक छोला-भटूरा मिलता है. कीमत ऐसी कि जो आपकी पॉकेट पर भारी न पड़े और स्वाद ऐसा कि पेट और मन दोनों भर जाते हैं. जानते हैं शहर में इस खास खाने का मजा कहां-कहां लिया जा सकता है.

रांची में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर बहुत ही जबरदस्त छोले भटूरे मिलते हैं. इनमें सबसे पहले नाम आता है दिल्ली छोले भटूरे का, जो आपको रांची की अपर बाजार में मिलेगा. इसके अलावा यहां पर रोड साइड भी छोले भटूरे गजब के स्वादिष्ट होते हैं.

इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची के पंजाब स्वीट हाउस में. यहां पर मात्र ₹100 में ही आपको गजब का छोला भटूर मिलेगा, जिसमें छोला अनलिमिटेड है यानी जितना मन है उतना लेकर खाएं. सस्ते में बेस्ट के लिए लोग यहां पर दौड़े चले आते हैं. यहां का भटूरा इतना बड़ा होता है जिसे देखकर ही मुंह में पानी आने लगेगा. यहां की साफ-सफाई और गुणवत्ता ऐसी है कि ये पूरे रांची में काफी फेमस हैं.

इसके अलावा आपको आ जाना चाहिए रांची के क्रीम सेंटर के छोले भटूर खाने. यहां के मैनेजर सुदीप बताते हैं, यहां का छोला भटूरा पूरे इंडिया में ही फेमस है. क्रीम सेंटर मुंबई स्टूडेंट चैन का रेस्टोरेंट है और यहां पर आपको दो बड़े-बड़े भटूरे और छोले मिलेंगे. खास बात ये है कि एकदम फ्रेश तेल में बनता है कोई भी तेल रिपीट नहीं होता. इसके मसाले मुंबई से ही आते हैं. इसलिए वहां का टेस्ट आपको रांची में मिलेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद नंबर आता है रांची के अपर बाजार स्थित नागपाल के छोले भटूरे का. दरअसल, ये दिल्ली के आउटलेट का ब्रांच है. इस वजह से दिल्ली का जो ऑथेंटिक छोला-भटूरा होता है वह आपके यहां पर खाने को मिलेगा. यहां पर खास घी में भटूरे तले जाते हैं. यही कारण है ऐसा स्वाद आपको दूसरी जगह कहीं नहीं मिलेगा. इसके छोले में आपको पनीर और आलू भी मिलेंगे.

क्वांटिटी इतनी होती है कि पेट भर जाता है. आप चाहें तो यहां पर भटूरे के साथ कुलचे भी ट्राई कर सकते हैं. ये सब दिल्ली का एकदम फेमस और ऑथेंटिक होता है. यहां की मैनेजर प्रियंका बताती हैं कि जो मसाले होते हैं वह भी दिल्ली से ही आते हैं. इसलिए दिल्ली वाला पूरा टेस्ट आपके यहां पर मिल जाएगा, कीमत ₹150 होती है.

वहीं, अगर आपको लोकल छोला भटूरा ट्राई करनी है तो फिर आप आ जाइए रांची के कचहरी चौक पर. कचहरी के पास आपको चार से पांच आउटलेट और ठेले देखने को मिलेंगे. यहां पर मात्र ₹50 में ही गर्म-गर्म भटूरे आपकी आंखों के सामने तले जाएंगे, साथ में सलाद और आचार भी. सुबह ब्रेकफास्ट के लिए यह शहर का फेवरेट स्पॉट रहता है. आप कहीं भी स्वाद ले सकत हैं. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top