भोजूडीह | चास प्रखंड के कुंबाटांड़ गांव में रविवार को धान रोपने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन युवतियां घायल हो गईं। घायलों की पहचान आशा कुमारी, पूजा कुमारी और सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल बोकारो में चल रहा है। जानकारी के अनुसार तेज बारिश के दौरान तीनों युवतियां खेत की मेड़ पर एक पेड़ के नीचे लोहे की बेंत वाली छतरी लेकर खड़ी थीं। इसी दौरान समीप ही वज्रपात होने से वे घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तीनों को खतरे के बाहर बताया जा रहा है। इधर, घटना को देखने के बाद सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद ने अपील किया कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे नहीं, सुरक्षित जगह पर रहे।
Source link