Last Updated:
झारखंड में आज सावन की पहली सोमवारी पर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका और पाकुड़ में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.
झारखंड मौसम अपडेट(सांकेतिक फोटो)
रांची: झारखंड में आज यानी सोमवार 3 अगस्त से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 3 से 6 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.
किस दिन कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार आज 3 अगस्त को संताल परगना के गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, पाकुड़ और देवघर जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 4 अगस्त को पलामू प्रमंडल समेत हजारीबाग, लातेहार और रामगढ़ जैसे मध्य झारखंड के इलाकों में यलो अलर्ट रहेगा. वहीं 5 और 6 अगस्त को रांची, खूंटी, गुमला, सिंहभूम और कोडरमा समेत राज्य के कई अन्य जिलों में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है.
राजधानी में बारिश से बिगड़े हालात
इससे पहले रविवार को रांची में दिनभर बादल छाए रहे. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 43.2 एमएम बारिश हजारीबाग में दर्ज की गई. रविवार देर शाम राजधानी में हुई अचानक बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
रातू रोड, हरमू रोड और अपर बाजार जैसे इलाकों में कई घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया. तेज बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थानीय निवासियों ने मानसून के दौरान बिजली और जलजमाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें