भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जिले के दो शिक्षण संस्थानों में गूंजा नशा मुक्त युवा का संकल्प,...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत रविवार को बोकारो के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज बालीडीह और चिन्मय विद्यालय सेक्टर-5 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया। दोनों शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, मेरा भारत स्वयंसेवकों और अन्य प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा जागरुकता फैलाकर नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दे सकते हैं। वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ करते हुए युवाओं से इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी युवा की प्रतिभा, उसके परिवार और देश के भविष्य को प्रभावित करता है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएंगे। प्रधानमंत्री ने युवाओं से खेल, योग, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के साथ कम-से-कम एक व्यक्ति को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की। जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से माई भारत पोर्टल पर ”नशा मुक्त युवा-विकसित भारत” डिजिटल संकल्प लेकर इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और समाज में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया। इसी क्रम में चिन्मय विद्यालय में भी प्रधानमंत्री के संबोधन का सफल प्रसारण किया गया, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top