भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 50 लोग हुए लाभान्वित




लोहरदगा|जिला सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार को 216वें निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सचिव संजय चौधरी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् और भारत माता की जयघोष के साथ किया। जिसके बाद शुभम कुमार साहू की आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर ईश्वर से कामना की। वहीं शिविर में 50 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। साथ ही हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट और ऑक्सीजन लेवल जैसी आवश्यक जांचें निःशुल्क की गई। इसके अलावा अन्य जटिल स्वास्थ्य जांच आधे खर्च पर उपलब्ध कराई जाती है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य है जरूरतमंद एवं असहायों को ज्यादा से ज्यादा सेवा प्रदान कर सके। डॉ. कुमुद अग्रवाल ने कहा कि अभी के मौसम पर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अवश्यक है। मौके पर गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, अतुल सर्राफ, अंजलि सर्राफ, मीना देवी, तबरेज अलम, बिणा उरांव, रामकुमारी देवी, बसंती देवी, शांति देवी, विनिता देवी, बिंदेश्वरी प्रसाद, बिरसा उरांव, अनुप महतो, प्रदीप उरांव, सुमित्र देवी, सतयेंद्र दुबे, सचिता अग्रवाल, कौशलया देवी, हरी उरांव, संजय महतो, रामप्रसाद कास्यंकार, रामजी प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, रामव भगत, सुमिरन केरकेट्टा, उदय कास्यंकार, लाली देवी, मेरी देवी, विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top