भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Dhanu Rashifal: मंगल-बुध की युति से चमकेगा भाग्य, प्यार में बनेगी बात; करें...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 4 August 2026: अगर आप किसी तरह का कारोबार करते हैं, तब आज के दिन आपको उस से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए. इसके साथ ही आप किसी भी फैसले में कोई भी जल्दीबाजी ना करें, नहीं तो इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है.

जमुई:  आज यानी मंगलवार 04 अगस्त 2026 के दिन चंद्रमा गोचर करने वाले हैं. आज चंद्रमा गुरु के साथ मिलकर नवम पंचम योग का निर्माण करेंगे. साथ ही संध्या काल में चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिस कारण आज गजकेसरी योग का भी निर्माण होगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन बनने वाले इन सभी योग का असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन मंगल और बुध की युति से धनु राशि के जातकों का दिन काफी भाग्यशाली होने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को कई सारे फायदे होंगे. उनके आमदनी में बढ़ोतरी होगी, साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी आज बेहतर होगी. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कुछ बातों का ध्यान भी रखने की जरूरत है. खासकर अपने कारोबार या रोजगार के मामले में उन्हें निर्णय लेने में किसी भी तरह की जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए.

आज के दिन ना लें कोई भी बड़ा निर्णय
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर आप किसी तरह का कारोबार करते हैं, तब आज के दिन आपको उस से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए. इसके साथ ही आप किसी भी फैसले में कोई भी जल्दीबाजी ना करें, नहीं तो इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपनों से बड़ों से पूछ कर या उनके परामर्श के बाद ही किसी तरह का निर्णय लेना चाहिए. धनु राशि के जातकों को चाहिए कि वह आज अपने खास लोगों से या अपने परिवारजनों से मिलजुल कर अपनी परेशानियों को साझा करें. ऐसा करना उनके लिए बेहतर रहने वाला है. धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज अच्छी होगी. अगर आप छात्र हैं या किसी तरह की परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, तब आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

प्यार में आज बनने वाली है बात 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ में आज बदलाव आएगा. अगर उनके लव लाइफ में किसी तरह की परेशानी चल रही थी, तब आज के दिन वह दूर हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर के साथ अपने दिल की बात कह सकते हैं. परिवार में भी आज अच्छा माहौल रहेगा. खासकर आपके भाई-बहनों के साथ आज आपके संबंधों में काफी मधुरता आएगी. धनु राशि के जातकों को आज अपने किसी सगे-संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है. सेहत की बात करें तो आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करना उनके लिए फायदेमंद रहने वाला है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक तीन तथा शुभ रंग केसरिया रहने वाला है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top