भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोहरदगा में नशा मुक्त युवा अभियान को लेकर पीएम का वर्चुअल संवाद...




भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिला में माई भारत के तहत 2 अगस्त 2026 को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद लाइव दिखाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के नुकसान बताना और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। जिले में सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुजरा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों स्थानों पर 250 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्य अतिथि सुषमा नीलम सोरेंग रहीं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कुजरा स्थित विद्यालय में मुख्य अतिथि सोनी स्मिता एक्का रहीं। उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के लिए योगदान देने को कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में युवाओं से नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया गया। उन्होंने परिवार और समाज को जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति शपथ ली। उन्होंने खुद नशामुक्त रहने और परिवार व समाज को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। ध्यान सत्र भी कराया गया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, आत्मनियंत्रण और सकारात्मक सोच पर फोकस रहा। आयोजकों ने 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान की जानकारी दी। इसके तहत हर रविवार योग, ध्यान, खेल और फिटनेस गतिविधियां, जन-जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम स्तरीय पहल और सोशल मीडिया अभियान चलाने की योजना बताई गई। माई भारत पोर्टल पर ई-शपथ अभियान से जुड़ने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top