भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आतंकी नेटवर्क के निशाने पर मोदी, योगी, सुवेंदु: एसटीएफ:पाक हैंडल्स के संपर्क...




पं. बंगाल एसटीएफ द्वारा संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से जुड़े मामले में गिरफ्तार 22 वर्षीय अर्पिता सरकार के पिता सुजीत सरकार ने अपनी बेटी के आतंकी संबंधों से अनभिज्ञता जताई है। बरहरवा निवासी सुजीत सरकार ने भास्कर से कहा कि उन्हें कभी यह आभास नहीं हुआ कि उनकी बेटी किसी आतंकी नेटवर्क के संपर्क में है। अर्पिता बड़हरवा कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स की अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह कॉलेज के साथ-साथ घर-परिवार की जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाती है। पत्नी के निधन के बाद दोनों बेटियों ने ही घर संभाला। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। एसटीएफ के अनुसार, अर्पिता सोशल मीडिया के जरिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क करती थी और कथित तौर पर हनीट्रैप नेटवर्क का हिस्सा थी। अर्पिता के सोशल मीडिया पर कई वीडियो हैं।
पं बंगाल एसटीएफ के आईजी गौरव शर्मा ने कहा कि जांच अभी प्रारंभिक चरण पर है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी हो सकती हैं। एसटीएफ का दावा है कि जांच में अबीर जाट 333, उजैर, राणा और हमाद नाम के चार पाकिस्तानी हैंडल सामने आए हैं, जिनके जरिए कथित रूप से निर्देश दिए जाते थे। इन हैंडल्स के पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। साथ ही यह भी आरोप है कि युवाओं को कट्टरपंथी प्रचार के जरिए प्रभावित किया जाता था और विदेशी सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था। जांच एजेंसियों का दावा है कि इस आतंकी नेटवर्क के निशाने पर फिलहाल पं. बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई नेता थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top