भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: ‘घर पर करती ही क्या हो’ के ताने से ₹50000...


Last Updated:

Ranchi Success Story: रांची की रश्मि लाह से खूबसूरत पेंटिंग और डिजाइनर होम डेकोर बनाती हैं. यूट्यूब से सीखकर अब वह महीने में ₹50,000 तक कमाती हैं. उनके प्रोडक्ट की देशभर में डिमांड है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली रश्मि लाह पर बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग बनाती हैं. लाह का कप, प्लेट और स्टैंड से लेकर डिजाइनर ट्रे घर को सजाने की खूबसूरती के लिए तैयार करती है. यह सब वह भी अपने हाथों से ही तैयार करती हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने यूट्यूब से क्लास लिया और बनाना सिखा. क्योंकि घर पर कई बार ताना मिला कि घर पर करती ही क्या हो. आइये जानते हैं रश्मि की सफलता के बारे में.

रश्मि ने बताया कि उनकी इतनी वैल्यू ही नहीं थी और अब जब अच्छा खासा कमा रही हैं तो वैल्यू भी हो रही है और अपने पैरों पर खड़ी भी हैं. इसका सुकून ही अलग मिल रहा है. उन्होंने बताया कि आज वह महीने में आराम से 50,000 रुपये तक का इनकम कर लेती हैं. ऐसे में आलम यह है कि उन्हें इतना ऑर्डर मिलता है कि समय ही नहीं मिल पाता है. एक दिन में 4-5 तो वह खुद अपने हाथों से बना लेती हैं. लोग अपने अनुसार उनके प्रोडक्ट कस्टमाइज करवाना अधिक पसंद करते हैं.

राधा कृष्ण की है 3D पेंटिंग

रश्मि बताती हैं कि आपको हमारे पास राधा कृष्ण भगवान की बड़ी ही खूबसूरत 3D पेंटिंग देखने को मिलेगी और जिस तरीके से यह लाह के प्लेट में बनाई गई है, दिखने में लगेगा कि यह कांच के ग्लास में है. जिसमें तरह-तरह के कलर का कंपोजीशन को मिलाया जाता है और फिर पेंटिंग करके धूप में सुखाया जाता है. साथ ही कुछ ग्लिटरस और कई तरह की चीजों का भी इस्तेमाल करके हम पेंटिंग को और खूबसूरत बनाते हैं.

इसके अलावा आपको उनके पास कप रखने का प्लेट, बड़े-बड़े ट्रे, छोटे ट्रे, सजाने के लिए खूबसूरत हैंगिंग प्लेट उसमें बनाया गया खूबसूरत पेंटिंग या किसी को अगर तोहफा देना है तो प्लेट में कुछ स्पेशल मैसेज लिख दीजिए और यह आप अपने किसी दोस्त को दे सकते हैं और वह उसे अपने रूम में सजा सकता है. इस तरीके का लोगों के बीच लेने का बड़ा ही क्रेज़ है.

जानें ब्रांडेड ग्लास की कीमत

उन्होंने बताया रांची जो है वह लाह का पूरे भारत में सबसे बड़ा केंद्र है. ऐसे में ओरिजिनल लाह हमें यहां के गांव से सस्ते में मिल जाता है और दूसरी बात यह काफी रिच और बड़ा ही खूबसूरत लुक देता है. ऐसा लगता है कोई ब्रांडेड ग्लास का 3D पिक्चर हो. एक की कीमत ₹300 से शुरू होकर ₹5000 तक जाती है. आज हमारे कस्टमर बंगाल और से लेकर चेन्नई, दिल्ली से लेकर पटना तक है और हमारे साथ आज दो लोग को काम भी करते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top