प्रखंड सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (पंचायती राज), प्रमुख, उप प्रमुख तथा सिनी के जिला समन्वयक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बीडीओ ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण सुनिश्चित करना समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार प्रसाद को समिति का अध्यक्ष व बीडीओ को सचिव चुना गया। समिति में रीता देवी, पुनीत भुईयां, कौशल कुमार रवि, पिंकी देवी, उषा देवी एवं अनीता देवी को सदस्य बनाया गया। सिनी के नीतीश पाण्डेय ने कहा कि संस्था जिला प्रशासन के सहयोग से जिला से लेकर गांव स्तर तक समितियों का गठन कर रही है। जल्द ही पंचायत स्तरीय समितियां भी गठित की जाएंगी।
Source link