भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

न वर्दी न जॉब..तब भी उठाते रहे 6.5 करोड़ की सैलरी, मुंबई...


Last Updated:

Mumbai Police Salary Scam: मुंबई पुल‍िस इन 10 फेक पुल‍िसकर्मियों ने साल 2019 से लेकर 2020 तक करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये सैलरी उठाई. सबसे खास बात है क‍ि ज‍िन लोगों ने यह घोटाला क‍िया है, इन नामों का मुंबई पुलि‍स में कोई कर्मचारी ही नहीं है, अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है.

न वर्दी न जॉब..तब भी उठाते रहे 6.5 करोड़ की सैलरी, मुंबई पुलिस में बड़ा स्कैमZoom

मुंबई पुल‍िस में फर्जी पुल‍िसवालों के सैलरी घोटाले का मामला सामने आया है.

Mumbai Police Salary Scam: जिन चोरों और ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस दिन-रात काम करती है, सोचिए उन्हीं पुलिसवालों को कोई ठग ले जाए तो कैसा हो. मुंबई पुलिस विभाग में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. जब मुंबई पुलिस को चकमा देकर कुछ ठग मुंबई पुलिस कर्मचारी बनकर करीब एक साल तक करोड़ों की सैलरी उठाते रहे और किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई. इन पुलिसवालों के पास न वर्दी थी न जॉब थी. फिर भी इन्होंने 6.5 करोड़ की सैलरी उठा ली.

फर्जी पुलिस बनकर सैलरी उठाने का यह मामला करीब 6 साल पुराना है. साल 2019-20 में मुंबई पुलिस के इस सैलरी घोटाले में कई बड़ी चीजें सामने आई हैं. जानकारी के मुताबिक साल 2019 और 2020 में मुंबई पुलिस ने ऐसे 10 फर्जी लोगों का खुलासा किया है, जिन्होंने खुद को पुलिसवाला बताकर करीब 6.50 करोड़ रुपये की सैलरी उठाई.

इन फेक पुलिसवालों ने खुद को मुंबई पुलिस कर्मचारी बताया था और लगातार सैलरी लेते रहे. इस घोटाले के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस सकते में आ गई और मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है.

इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि मुंबई पुलिस के एडमिन और सैलरी विभाग की मिलीभगत भी हो सकती है क्योंकि एडमिन और सैलरी विभाग के कुछ कर्मचारियों ने इन फेक पुलिसकर्मियों की अटेंडेंस फर्जी तरीके से दिखा कर करोड़ों की सैलरी दिलवाई है.

हालांकि इस घोटाले का खुलासा उस समय हुआ जब मुंबई पुलिस का ऑडिट किया गया, जिसमें करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये का घोटाला पकड़ा गया. साथ ही 10 पुलिसकर्मी भी पकड़े गए जो हकीकत में मुंबई पुलिस में हैं ही नहीं लेकिन उनके खाते में लगातार एक साल तक सैलरी जाती रही.

फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है. मुंबई क्राइम ब्रांच पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने की कोशिश में लग गई है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top