भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पत्नी का था अफेयर, पति ने की प्रेमी की हत्या:चाईबासा में कुंडिया...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के पातरहातु गांव में 53 वर्षीय कुंडिया सिंकू की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। आरोपियों में मंगल हेम्ब्रम उर्फ मंगल सिंह हेम्ब्रम (38), कुशन हेम्ब्रम (45) और गणेश हेम्ब्रम (29) शामिल है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद
एसडीपीओ जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू ने बताया कि कुंडिया सिंकू का आरोपी कुशन हेम्ब्रम की पत्नी के साथ लव अफेयर था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। डंडे से पीटकर कुंडिया की हत्या कर दी
रंजिश बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर कुंडिया सिंकू की डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी मनीती कुई के आवेदन पर कुमारडुंगी थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसडीपीओ ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top