भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘जब तक नौकरी नहीं मिलेगी घर नहीं लौटूंगी…’ आंदोलन कर रही JPSC...


होमवीडियोझारखंड

‘जब तक नौकरी नहीं मिलेगी घर नहीं लौटूंगी…’ आंदोलन कर रही JPSC छात्रा की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें

X

title=

‘जब तक नौकरी नहीं मिलेगी घर नहीं लौटूंगी…’ आंदोलन कर रही JPSC छात्रा की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें

 

arw img

JPSC student protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. बुधवार को आंदोलन का 12वां दिन रहा. अपनी मांगों को लेकर चार छात्र अभी भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक की अपील के बाद पानी पी लिया, लेकिन अन्न का त्याग जारी रखा है. देवेंद्र महतो ने बताया कि सोनम वांगचुक ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और पानी ग्रहण करने की अपील की थी. इसके बाद उन्होंने एक शर्त के साथ पानी पीने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि अगर सोनम वांगचुक झारखंड आकर छात्रों के आंदोलन में सहयोग करेंगे तो वह अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि JPSC भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. छात्र मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं और CID जांच से संतुष्ट नहीं हैं.इस मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस बीच आंदोलन को नया समर्थन भी मिला है. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वह झारखंड जाकर छात्रों के साथ खड़े होंगे. वहीं भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा सविता कुमारी अपनी कहानी बताते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि पिछले सात साल से परिवार से दूर रहकर तैयारी कर रही हैं, लेकिन बार-बार परीक्षा रद्द होने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है. उनका कहना है कि गरीब परिवार की लड़कियों के लिए सरकारी नौकरी सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का रास्ता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top