भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘श्री चंपत राय जी युग ऋषि हैं’… कौन हैं जगद्गुरु परमहंस आचार्य,...


होमताजा खबरदेश

‘युग ऋषि को हर कोई नहीं पहचानता’… चंपत राय पर चमगादड़ वाला ज्ञान आपने सुना?

Last Updated:

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के महीनों बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय फिर सुर्खियों में हैं. बुधवार को चंपत राय काफी दिनों के बाद नजर आए. वह अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य से मुलाकात करने गए, जहां उनकी आरती उतारी गई. फिर बाद में परमहंस आचार्य ने चंपत राय को लेकर बड़ा बयान दिया. आप भी सुन लें उन्होंने क्या कहा

'युग ऋषि को हर कोई नहीं पहचानता'... चंपत राय पर चमगादड़ वाला ज्ञान आपने सुना?Zoom

Champat Rai Ayodhya video : चंपत राय को लेकर इस संत ने क्या कहा?

अयोध्या. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव और विश्व हिंदू परिषद वीएचपी के वरिष्ठ नेता चंपत राय महीनों बाद नजर आए. वह पैदल ही अपने तीन-चार समर्थकों के साथ तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया को बिना बोले हाथों से वहां से जाने का इशारा किया. बता दें कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर के निर्माण से लेकर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन और चंदे में हुई कथित गड़बड़ियों के विवादों के बाद चंपत राय बीते कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में रहे. हालांकि बाद में उनको श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से हटा दिया गया. लेकिन, महीनों बाद अचानक उनकी मौजूदगी और फिर तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का उन पर बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आप भी सुनें चंपत राय का बचाव परमहंस कैसे चमगादड़ और सूर्य की तुलना देकर किया.

मुलाकात के बाद जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने चंपत राय के मंदिर निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए कहा, ‘श्री चंपत राय जी युग ऋषि हैं. जिनके नेतृत्व में संपूर्ण राम मंदिर का निर्माण हुआ. सभी सनातनियों को उनके प्रति बहुत श्रद्धा है. चंपत राय के प्रति बड़ा सम्मान का भाव है. समाज में कुछ ऐसे भी तत्व हैं, जैसे उल्लू है चमगादड़ है इनको सूर्य की महिमा मालूम नहीं हो सकती, क्योंकि उनकी प्रकृति ही ऐसी है’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top