![]()
पद्म भूषण से सम्मानित एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के मुख्य गेट पर विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित घासीराम सतपति ने पूजा-अर्चना संपन्न की। प्रतिमा स्थापना कार्य का शुभारंभ कराया। भूमि पूजन के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य निर्माण, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा मिलेगी। नेताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में प्रतिमा स्थापित होने से यह स्थल झारखंड आंदोलन की विरासत तथा महान नेताओं के योगदान का प्रेरणा केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में विधायक सविता महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, गणेश चौधरी, केपी सोरेन, जिला अध्यक्ष शिवेंदू महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, शंभु आचार्य, अविनाश कवि, कृष्णा राणा, घासीराम, विशु हेंब्रम, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुशीला व कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
Source link