भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महाराष्ट्र की ठेचा चटनी को रांची में मिला आदिवासी टच, सब्जी की...


होमफोटोलाइफ़फूड

महाराष्ट्र की ठेचा चटनी को रांची में मिला आदिवासी टच, 2 मिनट में बनाएं

Last Updated:

Thecha With A Twist: महाराष्ट्र की बेहद फेमस डिश है ठेचा चटनी. लेकिन रांची के लोग इसे थोड़ा सा आदिवासी टच के साथ बनाते हैं. दरअसल, इसमें सरसों का तेल और मिर्च पकाकर भी डालते हैं. इसके अलावा दो-तीन चीजें और डाली जाती हैं. जिससे यह बाहर की डिश होकर भी एकदम लोकल और देसी बन जाती है और खाने में गजब का स्वाद देती है. इसके साथ आपको सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

रांची की गृहिणी उषा बताती हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले तीन बड़ी हरी मिर्च लेनी होंगी, थोड़ा सा धनिया पत्ता लीजिए, थोड़ा सा मूंगफली ले लीजिए और इसके अलावा चार-पांच बड़ी लहसुन की कलियां ले लीजिए. अब इन सभी चीजों को तेल में हल्का फ्राई कर लीजिए. एकदम हल्का फ्राई करना है. मूंगफली पकने तक फ्राई कीजिए.

अब इसके बाद आपको इन सारी चीजों को सिलबट्टे की मदद से पीस लेना है या फिर कुटनी की मदद से इसे अच्छी तरह कूट लीजिए. ध्यान रहे, मिक्सी में नहीं पीसना है. या तो कुटनी या फिर सिलबट्टे पर अच्छे से कूटकर इसे साइड में रख दीजिए. अब आपको इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालना है. अगर आपके पास कच्चा आम है तो बहुत बढ़िया. उसे भी थोड़ा सा लेकर कूट दीजिए.

अब सभी चीजों को एक साथ बहुत अच्छे से मिला दीजिए. इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल भी ऊपर से डालिए और हाथ की मदद से अच्छी तरह मिलाइए. अगर धनिया पत्ता है, तो उसे भी कूटकर मिला सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इन सभी चीजों को कूटने के बाद आपकी ठेचा चटनी बनकर तैयार है. जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. खास बात यह है कि इसके साथ आपको सब्जी की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप इसे पराठे के साथ ऐसे ही खा सकते हैं.

इसके अलावा आप इस चटनी को खासतौर पर चावल के साथ भी खा सकते हैं. अगर आपका दाल और सब्जी बनाने का मन नहीं है, तो यह 2 मिनट की चटनी बना लीजिए और चावल के साथ मिलाकर खाइए. अपने घर आए मेहमानों को भी यह यूनिक डिश परोस सकते हैं, जिसे बनाने में महज 2 मिनट लगते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top