भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जोजो कैंप वन क्षेत्र में बंद खदान से 20 हजार टन अयस्क...




नोवामुंडी वन क्षेत्र के जोजो कैंप में एमएन घोष हाटिंग के पास वर्षों से बंद पड़ी खदान से सोमवार देर रात 20 हजार टन लौह अयस्क चोरी होने का मामला सामने आया है। नोवामुंडी बस्ती पंचायत के रघुनाथ मुंडा ने वन विभाग को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में गांव के मुंडा समेत तीन लोगों ने सुनील सुरेन और मझगांव खड़पोस के शाहबाज खान के खिलाफ लौह अयस्क चोरी का आरोप लगाया है। रघुनाथ मुंडा ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में रघुनाथ मुंडा ने बताया कि एमएन घोष हाटिंग के पास सुनील खिरवाल की लौह अयस्क खदान वर्षों से बंद है। वन क्षेत्र से एनओसी नहीं मिलने के कारण खदान नहीं खुल पाया। इसी का फायदा उठाकर सोमवार रात माफिया गिरोह ने लौह अयस्क चोरी कर लिया। चोरी में इस्तेमाल पोकलेन मशीन और जेसीबी मशीन को नोवामुंडी बस्ती पंचायत में अनिल खिरवाल की खदान के पास अवैध रूप से संचालित खदान के नजदीक खड़ा कर दिया गया। नोवामुंडी वन क्षेत्र के फोरेस्टर आलोक कुमार महतो ने बताया कि रघुनाथ मुंडा ने वन विभाग में लिखित सूचना दी है। बुधवार को स्थल जांच होगी। चोरी गए क्षेत्र की मापी की जाएगी। खदान से उठाए गए लौह अयस्क के आधार पर माफिया गिरोह के खिलाफ कार्रवाई होगी। शहबाज खान, सुनील सुरेन पिता स्व. सरदार सुरेन (टोटा), मनवीर सुरेन, पिता : स्व. गजेन्द्र सुरेन ने जोजो कैंप के वन क्षेत्र में पोकलेन मशीन द्वारा अवैध खनन किया है। इससे पहले भी हेसापी से लौह अयस्क चोरी के मामले में अज्ञात माफिया गिरोह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top