![]()
जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन में आगामी 09 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर के राजू प्रभारी झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अनुशासित स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करना होगा। वहीं बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न समितियों के दायित्वों का निर्धारण, अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क तथा आयोजन की अंतिम रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों से अधिकाधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सलीम अंसारी, शाजिद अहमद बेलू, सदरुल अंसारी, सानियरों उरांव, नूर अहमद, जिला प्रवक्ता मुस्ताक अहमद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, प्रखण्ड अध्यक्ष जुगल भगत, तनवीर गौहर, अनिल उरांव, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, संगीता उरांव, संतोष उरांव, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष मुनीम अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दानिश अली, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनौवर आलम, किशोर उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Source link