भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मनिका में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव



थाना क्षेत्र के माइल (मटलोंग) गांव में मंगलवार को 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। उसकी पहचान इसी गांव के शिवलाल उरांव पिता स्वर्गीय मंगलदेव उरांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना के एएसआई अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक शिवलाल का अपनी पत्नी शीला देवी के साथ अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। इसी विवाद के कारण उसकी पत्नी पिछले एक महीने से अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। इसके बावजूद उसने यह कदम उठा लिया। इधर, थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि मनिका थाना क्षेत्र में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते माह मटलोंग गांव के ही 11वीं कक्षा के एक छात्र ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top