उन्नति का पहिया निःशुल्क साईकिल योजना अंतर्गत मंगलवार को पीएम श्री कुजरा संकुल के विभिन्न विद्यालयों के वर्ग 8 के अध्ययनरत छात्र छात्राओं के बीच निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान पीएम श्री कुजरा के 42 बालक और 43 बालिका, राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुरसे के 07 बालक और 06 बालिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेसल के 20 बालक और 18 बालिका, बंजार किस्को के 04 बालक और 08 बालिका, मन्हो के 10 बालक और 14 बालिका, कैमो के 08 बालक और 14 बालिका, उर्दू हिरही के 04 बालक और 05 बालिका तथा हिरही बुनियादी विद्यालय के 17 बालक और 11 बालिकाओं सहित कुल 231 साइकिल का वितरण बच्चों के बीच किया गया। वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि आप सभी को उन्नति का पहिया मिल रहा है नियमित विद्यालय आएंगे। वितरण कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र छात्राओं में प्रसन्नता देखी गई। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुजूर, बीआरपी सीमा शर्मा, श्यामा मिश्रा, सीआरपी जीतेन्द्र मित्तल, शिक्षक विकास कुजूर, राजश्री भगत, बिपिन कुमार दास, निशा कुमारी, सुषमा कुजूर, खदिया उरांव, हेमंती खाखा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Source link