भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ में दामाद ने पत्नी और सास को चाकू मारा:ससुराल में ही...




पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागड़िया गांव में दामाद ने चाकू मार कर सास और पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। आरोपी दामाद घर जमाई था। हत्या के पीछे की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय गुलचेहरा बीवी और उनकी 45 वर्षीय मां मेंजा बेवा के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम एब्रास अंसारी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह पत्नी और छोटे बेटे के साथ कमरे में सोने चला गया, लेकिन देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एब्रास ने गुस्से में आकर पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर पहुंची मां पर भी उसने बेरहमी से वार कर दिया। इस दौरान मासूम बच्चे घर में मौजूद थे। वे ही पूरी घटना के गवाह बने। मुंबई के बिस्कुट फैक्ट्री में करता था काम जानकारी के अनुसार, गुलचेहरा बीवी की शादी करीब आठ वर्ष पहले एब्रास अंसारी से हुई थी। उनके दो बेटियां और एक छोटा बेटा है। बेटे की उम्र महज ढाई से तीन महीने बताया जा रहा है। एब्रास मुंबई की एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार शाम को ही घर लौटा था। ग्रामीणों के मुताबिक, लौटने के कुछ ही घंटों बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। हत्या के बाद आरोपी अपनी पत्नी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। आरोपी पहले भी जा चुका है जेल घटना की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एब्रास अंसारी पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि यह गंभीर हत्या का मामला है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top