भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावन में शुक्र का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश! इन 4 राशियों...


Last Updated:

11 अगस्त को शुक्र और चंद्रमा का हस्त नक्षत्र में विशेष संयोग बनने जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार यह ग्रह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे सकता है. इस दौरान आर्थिक नुकसान, अनावश्यक खर्च, करियर में बाधाएं, मानसिक तनाव और रिश्तों में मतभेद बढ़ने की आशंका रहेगी.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है. सावन के पवित्र माह में 11 अगस्त को शुक्र ग्रह हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामी चंद्रमा है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यह बदलाव कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.

इस दौरान अनावश्यक खर्च, आर्थिक नुकसान, करियर में रुकावट, पारिवारिक तनाव और मानसिक चिंता बढ़ने की आशंका रहेगी. कई लोगों के बनते काम अटक सकते हैं और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं किन 3 राशियों को इस दौरान सबसे अधिक सतर्क रहने की जरूरत है और किन उपायों से राहत मिलेगी.

चार राशियों को होगा नुकसान
मेष – शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का यह प्रभाव इस राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा सकता है. धार्मिक कार्यों में मन कम लगेगा और मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका रहेगी. जीवनसाथी के साथ मतभेद या यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं. लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अभी कुछ समय और परेशान कर सकती हैं. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी. संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे दंपतियों को भी धैर्य रखने की सलाह दी जाती है.

कन्या – यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए परेशानी मे डाल सकता है. जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं और कई महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आने की आशंका है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर दबाव, विवाद या अतिरिक्त जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों को आर्थिक नुकसान या अपेक्षित लाभ न मिलने से निराशा हो सकती है. बढ़ते खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं, जबकि भाग्य का साथ कमजोर रहने से बने-बनाए काम भी अटक सकते हैं.

धनु – शुक्र ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन का इस राशि के जातकों पर मिला-जुला नहीं, बल्कि चुनौतीपूर्ण प्रभाव देखने को मिल सकता है. भाग्य का साथ कमजोर पड़ने से रुके हुए कार्यों में और देरी हो सकती है. करियर में बाधाएं, कार्यस्थल पर तनाव और आर्थिक दबाव बढ़ने के संकेत हैं. अनावश्यक खर्चों से बजट बिगड़ सकता है. परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है और दांपत्य जीवन में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने की आशंका रहेगी. इसलिए इस दौरान धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा.

इन उपायों से मिलेगी राहत
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शुक्र ग्रह को संतुलित रखने के लिए कुछ आसान उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं. जीवन में सफेद रंग को प्राथमिकता दें और सफेद वस्त्र धारण करें. इसके साथ ही चावल और चीनी जैसी सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ फल देता है. खासतौर पर शुक्रवार को खीर बनाकर जरूरतमंदों को खिलाने से शुक्र दोष शांत होता है और धीरे-धीरे जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top