भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई


Last Updated:

JPSC-JSSC Protest : रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर छात्र आंदोलन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है. दरअसल अभी तक किसी तरह के राजनीतिक समीकरण से दूर रहे रांची जेपीएससी जेएसएससी प्रोटेस्ट में लेफ्ट नेता की एंट्री के साथ ही छात्रों के बीच आक्रोश फैल गया, जिसके बाद मौके पर इस तरह की घटना देखने को मिली.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रांची के छात्रों ने सिखाया सबक, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी स्याहीZoom

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर प्रदर्शन के दौरान किसी ने स्याही फेंक दी.

रांची. झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन में पहुंची AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर प्रदर्शन के दौरान किसी ने स्याही फेंक दी. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस घटनाक्रम ने JPSC-JSSC आंदोलन को लेकर सियासी माहौल और गर्म कर दिया है.

दरअसल अभी तक किसी तरह के राजनीतिक समीकरण से दूर रहे रांची जेपीएससी जेएसएससी प्रोटेस्ट में लेफ्ट नेता की एंट्री के साथ ही छात्रों के बीच आक्रोश फैल गया, जिसके बाद मौके पर इस तरह की घटना देखने को मिली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंदोलन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों की भीड़ मौजूद थी. इसी बीच कुछ लोगों ने नेहा बोरा का विरोध किया और उन पर स्याही फेंक दी. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाला और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

कौन हैं नेहा बोरा?

हाल के छात्र आंदोलनों और JPSC-JSSC विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आईं नेहा बोरा देश की प्रमुख छात्र नेताओं में गिनी जाती हैं. वह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स में पीएचडी रिसर्च स्कॉलर हैं.

23 दिन की भूख हड़ताल से मिली राष्ट्रीय पहचान

नेहा बोरा उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आईं, जब उन्होंने नीट पेपर लीक और अन्य छात्र मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक भूख हड़ताल की. आंदोलन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बावजूद उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद वह छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरीं.

छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका

नेहा बोरा लंबे समय से शिक्षा, परीक्षा प्रणाली और छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रही हैं. AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वह देशभर में छात्र संगठनों के कार्यक्रमों और आंदोलनों में भाग लेती रही हैं. AISA, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन से संबद्ध छात्र संगठन है. जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान उनके भाषण और छात्रों के समर्थन में दिए गए वक्तव्य सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए.

About the Author

Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top