भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में स्टूडेंट से बात करने वाले 4 मंत्री कौन-कौन?


Last Updated:

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन का आज 15वां दिन है. सरकार की ओर से छात्रों से बातचीत की जिम्मेदारी चार मंत्रियों को मिली है. स्टेट गेस्ट हाउस में हुई बैठक में सुदिव्य कुमार, दीपिका पांडे सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा छात्र प्रतिनिधियों से उनकी मांगों पर चर्चा की. आखिर ये चार मंत्री कौन हैं, उनके पास कौन-कौन से विभाग हैं. उनका राजनीतिक बैकग्राउंड क्या है? आइए जानते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में स्टूडेंट से बात करने वाले 4 मंत्री कौन-कौन?Zoom

हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्री संजय प्रसाद यादव, चमरा लिंडा, दीपिका पांडे, सुदिव्य कुमार छात्रों से संवाद कर रहे.

रांचीः JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है. छात्र 14वीं JPSC परीक्षा कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों का डेलीगेशन बनाया. जिन्होंने सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर छात्रों से बातचीत की. मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सुदिव्य कुमार, दीपिका पांडे सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा छात्र प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया. हालांकि बातचीत के बाद सहमति नहीं बनी. सरकार छात्रों की मांगों पर विचार करेगी. फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया. मालूम हो कि यह चारों मंत्री झारखंड सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियों संभाल रहे हैं. ऐसे में जानिए चारों मंत्री कौन-कौन से विभाग संभाल रहे.

मंत्री सुदिव्य कुमार कौन हैं?
सुदिव्य कुमार झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हैं और गिरिडीह से विधायक हैं. उनके पास शहरी विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग हैं. ऐसे में JPSC-JSSC से जुड़े छात्र आंदोलन में उनकी भूमिका खास मानी जा रही है.

दीपिका पांडे सिंह कौन हैं?
कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह महागामा से विधायक हैं. उन्हें सरकार में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी मिली हुई है. दीपिका की पढ़ाई का बैकग्राउंड काफी अलग है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक उन्होंने बीएससी, जियोलॉजी, रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से की. इसके बाद XISS रांची से सूचना प्रबंधन में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज से LLB किया.

संजय प्रसाद यादव कौन हैं?
संजय प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल से हैं. झारखंड सरकार में श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास और उद्योग विभाग संभाल रहे हैं. JPSC-JSSC आंदोलन के संदर्भ में उनका विभाग भी अहम है. क्योंकि छात्रों की प्रमुख चिंताओं में रोजगार और भर्ती प्रक्रिया शामिल हैं.

मंत्री चमरा लिंडा कौन?
चमरा लिंडा झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिशुनपुर से विधायक हैं. वे राज्य सरकार में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग संभाल रहे हैं. उनके 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने सिली कॉलेज से 1992 में बीए किया है. इससे पहले उन्होंने मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई भी की थी.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top