Last Updated:
Kanwar Yatra Unique Devotees: गोमुख से रामेश्वरम तक की कांवड़ यात्रा पर निकले दो बाबा इन दिनों चर्चा में हैं. ये बाबा रोजाना 30 किलोमीटर पैदल चलते हैं और शाम को सिर्फ एक बार भोजन करते हैं. उनकी यह कठिन यात्रा आस्था और तपस्या का अद्भुत संगम है, जो भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है.
Kanwar Yatra Unique Devotees: सावन का महीना चल रहा है और इस दौरान शिव भक्त (कांवड़िए) गंगा या अन्य पवित्र नदियों से जल भरकर पैदल यात्रा करते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं. इस समय हर जगह आपको कांवड़ियों की धूम दिखाई दे रही होगी. सोशल मीडिया पर इन दिनों दो बाबा कांवड़ियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों साधु कांवड़ लेकर लंबी धार्मिक यात्रा पर जाते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों बाबा गोमुख-गंगोत्री से गंगाजल लेकर पैदल रामेश्वर धाम तक पहुंचने के संकल्प के साथ निकले हैं. उनकी यह यात्रा सिर्फ लंबी दूरी के कारण ही नहीं, बल्कि कठिन तपस्या और अनुशासन की वजह से भी लोगों का ध्यान खींच रही है.
25 मई से शुरू की यात्रा
जानकारी के मुताबिक, दोनों कांवड़ियों ने 25 मई को गोमुख से अपनी यात्रा शुरू की थी. उनका लक्ष्य बाबा वैद्यनाथ धाम से होते हुए बंगाल के रास्ते रामेश्वर तक पहुंचना है. दोनों साधु पूरी यात्रा पैदल ही पूरी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि वे हर दिन करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं. लंबी यात्रा के बावजूद उनके नियम और दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं होता.
View this post on Instagram