Last Updated:
JPSC-JSSC Protest: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों को आंदोलन जारी है. JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल रखा है. आज दोपहर छात्रों और सरकार के बीच बातचीत हो सकती है. इसी बीच प्रोटेस्ट साइट से एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें प्रोटेस्ट का ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ लिखा हुआ है. इसमें प्रदर्शन के लिए चार नियमों को जिक्र किया गया है. लोग पोस्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि आंदोलन ऐसे होना चाहिए.
यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रांचीः JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच रांची में आंदोलन स्थल से एक हाथ से लिखा पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है. पोस्टर पर बड़े अक्षरों में ‘CODE OF CONDUCT’ लिखा है. उसके नीचे आंदोलन में शामिल छात्रों के लिए चार नियम तय किए गए हैं. इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है. कई यूजर्स इसे शांतिपूर्ण और अनुशासित आंदोलन की मिसाल बता रहे हैं.
पोस्टर के पहले नियम में साफ लिखा गया है कि आंदोलन का मंच केवल छात्रों के मुद्दों के लिए इस्तेमाल होगा. मंच से किसी तरह की राष्ट्रीय, राष्ट्र-विरोधी, राजनीतिक या जातिगत टिप्पणी नहीं की जाएगी. दूसरे नियम में कहा गया है कि आंदोलन के दौरान सिर्फ JPSC और JSSC से जुड़े मुद्दों पर ही बात होगी. तीसरे नियम में किसी भी व्यक्ति पर व्यक्तिगत आरोप लगाने या आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचने की अपील की गई. चौथे नियम में सभी प्रतिभागियों से संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने को कहा गया.
रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का, एक हाथ से लिखा ‘कोड ऑफ कंडक्ट’…
चार नियमों वाले इस पोस्टर में आंदोलन को मुद्दे तक सीमित रखने, किसी पर आरोप नहीं लगाने और संवैधानिक तरीके से विरोध करने की बात कही गई है! pic.twitter.com/68JVEV08nP— 𝐒𝐚𝐫𝐢𝐤𝐚 𝐓𝐲𝐚𝐠𝐢 (@sarikatyagi97) August 7, 2026