भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डिग्री कॉलेज ने किया एमओयू, अब छात्रों को मिलेंगे इंटर्नशिप के अवसर




डिग्री कॉलेज मनिका और चेतना वेलफेयर ट्रस्ट, रांची के बीच शैक्षणिक, सामाजिक और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर्यन गर्ग तथा डिग्री कॉलेज मनिका के प्रभारी प्राचार्य एम. के. दीपक ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप, सामुदायिक शोध, पर्यावरण एवं सतत विकास परियोजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों, ग्रामीण विकास अभियानों, नेतृत्व प्रशिक्षण, उद्यमिता संवर्धन, संयुक्त शोध तथा कार्यशालाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक आर्यन गर्ग ने कहा कि यह साझेदारी युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी। यह ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास में नई संभावनाएं खोलेगी। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ समाजोपयोगी गतिविधियों, शोध तथा नवाचार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top