भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुमका में बंद घर से चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों...



रात में घरों में चोरी करने वालों ने अब दिन दहाड़े चोरी करना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले नया टोला के लोगों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शनिवार की शाम फिर चोरों ने खूंटा बांध में बंद घर में चोरी कर ली, लेकिन सामान लेकर भागने के क्रम में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को थाना ले गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। दरअसल खूंटाबांध में मारवाड़ी युवक का घर है। घर काफी दिनों से बंद है। शाम के समय मुहल्ले के लोग टहल रहे थे, तभी उनकी नजर घर से बैटरी लेकर निकल रहे एक युवक पर पड़ गई। शोर मचाकर लोगों ने उक्त युवक को धर दबोचा और नगर थाना को इसकी सूचना दी। सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन मौके पर पहुंचे तो लोगों ने बताया कि आरोपित के और भी साथी अंदर हो सकते हैं। राजीव ने लोगों के साथ घर के अंदर जाकर देखा, लेकिन कोई नहीं मिला। लोगों ने पुलिस को बताया कि घर काफी दिनों से बंद है। चोर बहुत सा सामान ले चुके हैं। संयोग है कि आज उनकी नजर पड़ गई। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top