भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Anarsa Recipe: सावन में घर पर बनाएं कुरकुरा अनरसा, स्वाद ऐसा कि...


Last Updated:

Anarsa Recipe: सावन में अनरसा की मांग हमेशा बढ़ जाती है. ऐसे में कोडरमा की राधिका प्रजापति ने घर पर अनरसा बनाने की विधि बताई. उन्होंने बताया कि यह चावल, तिल, चीनी, घी से बनता है यह स्वादिष्ट पकवान है. इसे 4-5 दिन तक स्टोर कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

कोडरमा: सावन का महीना शुरू होते ही बाजारों में पारंपरिक मिठाइयों और पकवानों की मांग बढ़ जाती है. इन्हीं में से एक है अनरसा, जिसे सावन के दौरान पूजा-पाठ और भोग प्रसाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. चावल और तिल से तैयार होने वाला अनरसा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ लंबे समय तक सुरक्षित रखकर भी खाया जा सकता है. कोडरमा की गृहणी राधिका प्रजापति ने घर पर आसान तरीके से अनरसा तैयार करने की विधि साझा की है. उन्होंने बताया कि अनरसा बनाने के लिए मुख्य रूप से अरवा चावल, तिल, चीनी, घी और कुकिंग ऑयल की आवश्यकता होती है.

चावल को भिगोने से शुरू होती है तैयारी

राधिका प्रजापति ने बताया कि सबसे पहले साफ अरवा चावल लिया जाता है. चावल को अच्छी तरह धोकर पानी में भिगो दिया जाता है और कुछ घंटे के लिए छोड़ दिया जाता है. इसके बाद चावल का पानी निकालकर उसे अच्छी तरह छान लिया जाता है. ताकि उसमें अतिरिक्त नमी न रहे. इसके बाद चावल को दरदरा पीसकर आटा तैयार किया जाता है. उन्होंने बताया कि इसके बाद अनरसा को स्वादिष्ट बनाने के लिए तिल का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए तिल को हल्का भूना जाता है. उन्होंने बताया कि तिल को ज्यादा तेज आंच पर नहीं भूनना चाहिए, ताकि उसका स्वाद और खुशबू बरकरार रहे.

एक तार की चाशनी है जरूरी

उन्होंने बताया कि इसके बाद एक बर्तन में एक कटोरी चीनी और एक कटोरी पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें. इसके बाद चाशनी को तब तक पकाना है. जब तक वह एक तार के रूप में न आ जाए. इसके बाद तैयार चाशनी में दरदरा पिसा हुआ चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण में स्वाद और नरमी के लिए करीब एक चम्मच घी डालकर इसे अच्छी तरह मिलाया जाता है. उन्होंने बताया कि मिश्रण तैयार होने के बाद इसे कुछ समय के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो हाथों से छोटे-छोटे पेड़े के आकार में अनरसा तैयार कर लें. इसके बाद हर पेड़े के एक तरफ भुना हुआ तिल अच्छी तरह से लगा लें.

मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तलें

उन्होंने बताया कि अनरसा तैयार करने के बाद एक कड़ाही या गहरे बर्तन में कुकिंग ऑयल गर्म कर लें. ध्यान रहे तेल को बहुत तेज गर्म करने के बजाय मीडियम तापमान पर गर्म कर मीडियम आंच पर अनरसे को एक-एक करके डालें. इसे दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं. उन्होंने बताया कि घर पर तैयार अनरसे को सही तरीके से ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रखा जाए तो इसे करीब 4 से 5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. सावन के दौरान इसे भगवान को भोग लगाने और प्रसाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने बताया कि घर पर तैयार अनरसा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है. बल्कि सामग्री की शुद्धता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top