भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छात्रों के विधानसभा मार्च से पहले सरकार सख्त, BJP प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद,...


Last Updated:

JPSC-JSSC Protest Live: रांची में छात्र आंदोलन को लेकर हेमंत सोरेन सरकार सख्त है. आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को ओरमांझी के कुचू स्थित उनके आवास पर नजरबंद किए जाने की जानकारी स…और पढ़ें

 छात्रों के विधानसभा मार्च से पहले सरकार सख्त, BJP प्रदेश अध्यक्ष नजरबंदZoom

रांची में प्रदर्शन जारी है (फोटो- PTI)

Ranchi Student Protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को 17वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया. आंदोलनकारी छात्रों ने आज विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. छात्रों के आह्वान पर राज्य के अलग-अलग हिस्सों से विद्यार्थी रांची पहुंच रहे हैं. रविवार को सरकार और छात्रों के बीच करीब पांच घंटे तक बातचीत हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच गतिरोध दूर नहीं हो सका. इसके बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का अपना फैसला बरकरार रखा. प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रांची प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. नए विधानसभा भवन के आसपास करीब 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई. प्रशासन ने छात्रों से उग्र या गैरकानूनी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है. करीब 1500 जवानों को तैनात किया गया है. ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी. रैप, आईआरबी, जिला पुलिस बल और QRT के जवान सुरक्षा व्यवस्था में शामिल हैं. पुराने विधानसभा से नए विधानसभा तक कई जगह बैरिकेडिंग की गई है और विधानसभा परिसर के चारों तरफ कंटीले तार लगाए गए हैं. वहीं, छात्र आंदोलन को देखते हुए रांची के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है और कुछ स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी का फैसला लिया गया है. उधर, 14वीं JPSC PT रिजल्ट में कथित गड़बड़ी के मामले में CID की जांच भी जारी है. CID ने JPSC की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य को पूछताछ के लिए बुलाया है. मामले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

JPSC-JSSC Protest Live: रविवार को रामगढ़ में बीजेपी विधायक ने छात्रों के समर्थन में निकाला था जुलूस

JPSC-JSSC Protest Live: रांची में 10 अगस्त को जेपीएससी और जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर छात्रों के विधानसभा मार्च के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने रामगढ़ में बडका गांव विधायक रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया था. विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि सरकार छात्रों के आंदोलन से डरी हुई है सरकार पुलिस के जरिये रांची जा रहे बस और दूसरे गाड़ियों को जबरन रोक रही है. आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. जब तक सरकार जेपीएससी की जांच सीबीआई से नहीं करती है तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे. हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ पूरे झारखंड की जनता और छात्र सड़कों पर निकल चुकी है. छात्र अपनी मांगों को लेकर अनशन पर है उनकी स्थिति बिगड़ रही है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही है.

JPSC-JSSC Protest Live: जमशेदपुर में भी धारा 163 लागू

JPSC-JSSC Protest Live: रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को देखते हुए जमशेदपुर शहर में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने धारा 144 (बीएनएस (BNS) की धारा 163) लागू कर दी है. यह निषेधाज्ञा 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह एकत्रित होने पर रोक रहेगी. साथ ही जुलूस, धरना और प्रदर्शन की भी अनुमति नहीं होगी. प्रशासन ने सोशल मीडिया पर धमकी, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. जिले के उपायुक्त ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

JPSC-JSSC Protest Live: JPSC आंदोलन पर सरकार की छात्रों से अपील, आंदोलन रद्द कर वापस लौटें

JPSC-JSSC Protest Live: 14 वीं JPSC परीक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सरकार के चार मंत्री ने प्रेस वार्ता करते हुए. अब तक की वार्ता का पूरा खाका प्रस्तुत किया. रविवार शाम हुई इस प्रेस वार्ता में मंत्री सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह, चमरा लिंडा और संजय यादव शामिल रहे. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इस दौरान छात्रों से अपील कि है कि वह आंदोलन छोड़कर विधानसभा घेराव करने के कार्यक्रम को रद्द कर दें. सरकार आप के साथ है कोई भी रास्ता आंदोलन से नहीं निकल सकता. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि छात्रों कि मांग पर सरकार ने उदारता दिखाते हुए छात्रों के साथ बात कि लेकिन यह दुर्भाग्य है कि सरकार के बात चीत के बाद भी छात्र के साथ समन्वय नहीं बन पाया. उन्होंने बताया कि परीक्षा में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया. इस JPSC पीटी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के साथ ही cid ने जांच शुरू की. शुरुआत में कई छापेमारी हुई. जिसमें 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही साक्ष्य बरामद किया गया. दूसरा विषय परीक्षा रद्द करने की मांग की गई है. इस पर सरकार 14 वीं jpsc परीक्षा को रद्द करने के साथ इसके पूर्व में ली गई. बैक लॉक परीक्षा को रद्द करने की सहमति बना दिया.

JPSC-JSSC Protest Live: रामगढ़ में भी वाहनों की जांच

JPSC-JSSC Protest Live: छात्रों के रांची कूच को देखते हुए रामगढ़ में पुलिस ने वाहनों की जांच तेज कर दी है. पुलिस की ओर से देर रात तक वाहनों की जांच की गई. रांची जाने वाले रास्तों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है. जबकि रांची में तकरीबन 1500 जवानों को तैनात किया गया है. विधानसभा को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया.

JPSC-JSSC Protest Live: विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा सख्त

JPSC-JSSC Protest Live: छात्रों के विधानसभा घेराव को देखते हुए प्रशासन ने विधानसभा और आसपास के इलाकों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है. रास्तों पर बैरिकेडिंग के साथ कंटीले तार लगाए गए हैं. पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष टीम तैनात है, जो पूरे घटनाक्रम पर नजर रखेगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top