भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तिसरी में विशाल इंटरप्राइजेज से 10 लाख की चोरी:दुकान का दरवाजा तोड़...




गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के गुमगी बाईपास स्थित विशाल इंटरप्राइजेज में रविवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर रेफ्रीजरेटर, इन्वर्टर-बैटरी सहित लगभग 10 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। दुकान संचालक प्रदीप गुप्ता के अनुसार, रविवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे लगे प्लाई के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया और महंगे सामान पर हाथ साफ किया। चोर जितना सामान ले जा सकते थे, उतना लेकर फरार हो गए। हालांकि, एक रेफ्रीजरेटर को दुकान से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में पड़े रेफ्रीजरेटर को देखा और इसकी सूचना दुकान संचालक के पिता प्रदीप गुप्ता को दी। सूचना मिलने पर प्रदीप गुप्ता दुकान पहुंचे और अंदर देखा तो कई कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने तिसरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल की जांच के दौरान दुकान के आसपास शराब और पानी की बोतलें मिलीं। इससे पुलिस को आशंका है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले वहां बैठकर शराब पी थी। भारी मात्रा में सामान चोरी होने के कारण पुलिस यह भी मान रही है कि चोरों ने मालवाहक वाहन का इस्तेमाल किया होगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस चोरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है और आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top