![]()
संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कलश यात्रा का कलश कुंडहित मंडल लाया गया। भाजपा नेता कुंदन कुमार ने बताया कि संत रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में इस कलश को मंडल क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में ले जाकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाएगा। मंदिरों में कलश स्थापित कर पुष्प अर्पित करने के साथ अगरबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कुंडहित मंडल के दर्जनों गांवों में आयोजित किया जाएगा। कलश को गांव-गांव भ्रमण कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग संत रविदास महाराज के विचारों और उनके संदेश से जुड़ सकें। इस दौरान श्रद्धालुओं से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और समानता के संदेश को अपनाने की अपील की जाएगी। कलश को कुंडहित मंडल में लाए जाने के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता कुंदन कुमार गोस्वामी, बरुण कुमार मंडल, जीवन मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
Source link