भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

श्रावणी मेले में रेलवे ने चलाईं छह अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें



श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने अतिरिक्त अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर जसीडीह, बासुकीनाथ, पटना, मधुपुर और नरकटियागंज के बीच चलेंगी। अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन से बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए आने-जाने वाले कांवरियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। ट्रेन संख्या 03562 जसीडीह-बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल 10, 17 और 24 अगस्त को जसीडीह से दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी और शाम 4:05 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव देवघर, मोहनपुर और घोरमारा स्टेशनों पर होगा। ट्रेन संख्या 03563 बासुकीनाथ-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 10, 17 और 24 अगस्त को शाम 4:45 बजे बासुकीनाथ से रवाना होकर अगले दिन रात 1 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03564 पटना-बासुकीनाथ स्पेशल 11, 18 और 25 अगस्त को रात 1:20 बजे पटना से चलेगी और सुबह 9 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन संख्या 03565 बासुकीनाथ-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 11, 18 और 25 अगस्त को सुबह 10:30 बजे बासुकीनाथ से रवाना होगी और रात 8 बजे पटना पहुंचेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top