Last Updated:
Jharkhand JPSC-JSSC Student Protest: झारखंड विधानसभा के बाहर JPSC/JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों ने बारिश में ‘हैप्पी बर्थडे’ गाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. छात्र संगठन का दावा है कि इसमें कई छात्र घायल हुए हैं. जिससे आंदोलन और राजनीति गरमा गई.
JSSC CGL Paper Leak, jpsc student protest, Jharkhand news, Jharkhand Student Protest: झारखंड में परीक्षाओं को लेकर बवाल मचा है.
रांची: राजनीति और विरोध प्रदर्शनों में अमूमन ‘मुर्दाबाद’ या ‘हमारी मांगे पूरी करो’ के तीखे नारे सुनने को मिलते हैं. लेकिन झारखंड विधानसभा के बाहर एक ऐसा ‘अजब-ग़ज़ब’ नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं के पेपर लीक से परेशान अभ्यर्थी का आंदोलन लगातार जारी है. छात्र जब अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने विधानसभा के मुख्य द्वार तक पहुंचे, तो उन्होंने किसी उग्र नारेबाजी के बजाय अचानक एक सुर में चिल्लाना शुरू कर दिया “हैप्पी बर्थडे टू यू! यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया. बता दें कि रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है. झारखंड विधानसभा के बाहर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और अन्य JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. वे JSSC-CGL परीक्षा की पूरी और स्वतंत्र CBI जांच की मांग कर रहे हैं.
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi: Visuals from outside the Jharkhand Assembly, where JPSC-JSSC aspirants are protesting.They are demanding a full, independent CBI investigation into the JSSC-CGL exam and broader reforms for both JPSC and JSSC. pic.twitter.com/JSCqTNWxRP