भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हरियाली तीज पर छाए ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, जानें बाजार में क्या हैं...


Last Updated:

Hariyali Teej Mehndi Designs 2026: हरियाली तीज का त्योहार आते ही महिलाओं में सजने-संवरने और मेहंदी लगाने का उत्साह बढ़ जाता है. इस खास दिन पर हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाना सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. अगर आप भी इस तीज पर अपने हाथों को ट्रेंडी और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो इस बार मार्केट में छाई मेहंदी की इन लेटेस्ट डिजाइनों को जरूर ट्राई करें.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

हरियाली तीज 15 अगस्त को है. अब हरियाली तीज में सिर्फ 5 दिन ही बाकी है. ऐसे में इस बार हरियाली तीज पर मार्केट में कई लेटेस्ट मेहंदी की डिजाइन आई हुई हैं, जिसमें इस बार फुल हैंड मेहंदी यानी फुल हैंड मेहंदी ज्यादा ट्रेडिंग है. अगर आप भी इसे लगवाना चाहती हैं, तो आप इसे लगवा सकती हैं. यह देखने में भी खूबसूरत लगती है और ब्राइडल लुक देती है, क्योंकि हरियाली तीज पर महिलाएं दुल्हन की ही तरह सजती है तो ऐसे में आप फुल हैंड मेहंदी लगवा सकती है. इस महेंदी की कीमत लगभग 400 रुपए से शुरू है और 500 रुपए तक है.

अगर इस फोटो की डिजाइन आपको पसंद आ रही है तो आप इसे भी लगवा सकती है. इसे दूल्हा और दुल्हन वाली मेहंदी कहते हैं, जो लगभग आपकी कोहनी तक होती है. इसे फुल हैंड मेहंदी नहीं कहते हैं. यह दोनों तरफ लगाई जाती है. यानी एक जैसी डिजाइन आगे और पीछे हाथों के दोनों तरफ होती है. इसकी कीमत लगभग 300 रुपए से शुरू होती है. यानी हाथ के एक तरफ 300 रुपए और दूसरी तरफ 300 रुपए जबकि अगर आप दोनों हाथों में दोनों तरफ लगाएंगे तो लगभग आपको 1200 रुपए देने होंगे. इस बार हरियाली तीज पर मेहंदी काफी महंगी चल रही है.

यह जो मेहंदी आप देख रही हैं फोटो में इसे बेल मेहंदी कहते हैं. यानी यह थोड़ी कीमत में भी सस्ती होती है और यह पूरे हाथ पैर नहीं लगाई जाती सिर्फ आपकी हाथों की हथेलियां से लेकर कलाई तक लगाई जाती है. इसे भी दोनों तरफ आप लगवा सकती हैं. यह देखने में खूबसूरत, डिजाइनिंग और ट्रेंडिंग लगती है. कीमत की बात करें तो इसकी कीमत मात्र डेढ़ सौ रुपए से शुरू होती है. लगभग ढाई सौ रुपए में आप दोनों हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं. यह भी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है. यह डिजाइन भी इस बार मार्केट में खूब चर्चित है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बात करें अगली मेहंदी के डिजाइन की जो इस बार खूब चल रही है मार्केट में वह इस फोटो में नजर आ रही मेहंदी है. यूं तो यह मेहंदी भी ब्राइडल लुक देती है लेकिन इसे लगाने में आपको लगभग 3 घंटे का वक्त देना होगा लेकिन यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी. आप हरियाली तीज पर दुल्हन जैसी लगेंगी. इसे भी फुल हैंड मेहंदी कहते हैं लेकिन यह डिजाइन एकदम अलग है. यह बारीक मेहंदी की डिजाइन है जो अमूमन दुल्हन शादी के वक्त करवाती है, लेकिन इस बार यह भी खूब ट्रेंडिंग है. लड़कियां और महिलाएं इसे भी लगवा रही हैं.

इसके अलावा अगर आप हाथी, घोड़े और बारात की मेहंदी अपने हाथों पर सजाना चाहती हैं हरियाली तीज पर जिसमें पार्वती और शिवशंकर भी हो तो यह हरियाली तीज के लिए एकदम बेस्ट मेहंदी है. इसकी कीमत भी मात्र 200 रुपए से शुरू है और आप इस डिजाइन को भी अपने हाथों पर लगवा सकती है. यह डिजाइन की आपके हाथों पर खूब जचेगी और आपके पति देव भी देखते रह जाएंगे. यही नहीं आपके पति भी आपकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे और तो और बाकी महिलाएं भी इसे देखकर आपके ऊपर फिदा हो जाएंगी. यह मेहंदी इस बार दिल्ली खूब लगाई जा रही है.

तो हरियाली तीज पर अगर आप भी व्रत रखती हैं और दुल्हन की तरह सजना चाहती हैं जिसमें 16 श्रृंगार में मेहंदी का महत्वपूर्ण रोल होता है. मेहंदी के बिना दुल्हन का सोलह श्रृंगार पूरा नहीं होता है. ऐसे में अगर आप भी चाहती है कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगे तो यहां जितनी भी डिजाइन दी गई है उनमें से डिजाइन आप अपने लिए चुन सकती हैं. अपने एक्सपर्ट से इस डिजाइन को लगवा सकती है. हर जगह पर हर मेहंदी की डिजाइन की कीमत अलग-अलग है. ऐसे में आप डिजाइन के अनुसार ही अपनी कीमत चुनकर उसे हाथों पर आप सजा सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top