भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Supriya Sule PM Modi Meeting। NCP SP MPs Meet Narendra Modi। सांसदों...


होमताजा खबरदेश

सांसदों संग PM से मिलीं सुप्रिया सुले, शरद पवार पर बात; 15 मिनट में क्‍या हुआ?

Last Updated:

आज नई दिल्‍ली में NCP(SP) सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया कि 15 मिनट की इस बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई. सांसदों ने शरद पवार के स्वास्थ्य का हाल लेने पर पीएम का आभार जताया और महाराष्ट्र के विकास, महात्मा फुले को भारत रत्न देने, किसानों के मुद्दों, प्याज की कीमतों और लंबित रेलवे-मेट्रो प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने की मांगें रखीं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

सांसदों संग PM से मिलीं सुप्रिया सुले, शरद पवार पर बात; 15 मिनट में क्‍या हुआ?Zoom

नई दिल्‍ली में ये मुलाकात हुई.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की वरिष्ठ नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी पार्टी के सभी आठ सांसद संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद उन्‍होंने स्पष्ट किया है कि लगभग 15 मिनट तक चली इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में किसी भी तरह के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई. सुप्रिया सुले के मुताबिक, संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से न चलने के कारण जनता और संसदीय क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को सीधे प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाना बेहद जरूरी हो गया था.

शरद पवार के स्वास्थ्य का लिया हाल-चाल
बैठक में मौजूद शिरूर से सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने बताया कि बातचीत बेहद सकारात्मक रही और राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर केवल महाराष्ट्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया. उन्होंने बताया कि बैठक की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज नेता शरद पवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. पीएम मोदी ने शरद पवार की कार्यशैली, ऊर्जा और उनके राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि राजनीति में उनका उत्साह सभी के लिए एक बेहतरीन रोल मॉडल की तरह है.

संसद सत्र के बीच ये मुलाकात हुई.

सांसदों ने उठाईं महाराष्ट्र के हित से जुड़ी अहम मांगे
NCP(SP) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के सामने महाराष्ट्र से जुड़ी कई बड़ी मांगें और लंबित विकास परियोजनाएं रखीं:
• भारत रत्न की मांग: समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे और राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का आग्रह किया गया.
• पानी का संकट और स्वास्थ्य: बीड के सांसद बजरंग सोनावणे ने उजनी बांध से मांजरा बांध में पानी छोड़ने की मांग की ताकि जिले को राहत मिल सके. वहीं, सांसद नीलेश लंके ने कैंसर के इलाज की सुविधाओं के विस्तार और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए PM CARES Fund का दायरा बढ़ाने का मुद्दा उठाया.
• एयरपोर्ट का नामकरण: सांसद सुरेश म्हात्रे और डॉ. अमोल कोल्हे ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दिवंगत नेता डी.बी. पाटिल के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर केंद्र से त्वरित निर्णय लेने का अनुरोध किया.
• इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रेन नेटवर्क: सांसदों ने नासिक-पुणे हाई-स्पीड रेलवे प्रोजेक्ट, पुणे-नासिक मेट्रो, छत्रपति संभाजीनगर में पीएम गति शक्ति योजना, कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन और JNPT से जुड़े मुद्दों पर काम में तेजी लाने की अपील की.

इसके अलावा, सांसदों ने चंद्रभागा नदी के प्रदूषण, किसानों की समस्याओं और प्याज की कीमतों जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी पीएम मोदी का ध्यान आकर्षित किया.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top