Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 11 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में राशि के आधार पर लोगों के दिन की ज्योतिषाचार्य भविष्यवाणी करते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज यानी 11 अगस्त के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…….
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की अनुकूल स्थिति व्यक्ति के लिए सफलता, धन और सुख-समृद्धि के रास्ते खोल देती है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है और पुनर्वसु नक्षत्र के साथ व्यतीपात योग का विशेष संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचार कर रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की यही स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. देवघर के तीर्थपुरोहित सह ज्योतिषाचार्य पंडित प्रमोद श्रृंगारी के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है और कई रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं.
क्या कहते हैं तीर्थपुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी
ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी बताते हैं कि आज कन्या राशि के जातकों की विद्या और बुद्धि का विकास होगा. पढ़ाई-लिखाई से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है. किसी महत्वपूर्ण विषय को समझने और उस पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन सफलता लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. लंबे समय से किसी काम को लेकर प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग बन सकते हैं. आय के साधनों में भी वृद्धि हो सकती है. इतना ही नहीं, बाहरी स्रोत से आमदनी होने के संकेत भी मिल रहे हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. परिवार के किसी सदस्य, विशेषकर भाई-बहन या माता-पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है.
भूमि-भवन से जुड़े मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है
आज कन्या राशि वालों के लिए भूमि और भवन से जुड़े मामलों में भी शुभ संकेत मिल रहे हैं. यदि आप लंबे समय से जमीन, मकान या किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो आज उससे जुड़ा कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है. मानसिक शांति बनी रहेगी और आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी. परिवार में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. यात्रा का भी योग बन रहा है और खास बात यह है कि यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. नौकरी, व्यापार या किसी अन्य काम के सिलसिले में होने वाली यात्रा से भविष्य में फायदा मिलने के संकेत हैं.
झेलना पड़ सकता है शारीरिक कष्ट
हालांकि दिन पूरी तरह से परेशानियों से मुक्त नहीं रहेगा.ज्योतिषाचार्य के अनुसार कन्या राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी या जुकाम जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है. इसलिए लापरवाही करने से बचें और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें. वहीं आज दोपहर 03 बजकर 45 मिनट से शाम 05 बजकर 22 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है, इसलिए इस दौरान किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है. वहीं सुबह 07 बजकर 58 मिनट से 09 बजकर 25 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे बेहद शुभ समय माना गया है. ऐसे में शुभ और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस अवधि का उपयोग किया जा सकता है. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विद्या, धन, संपत्ति, परिवार और कार्यक्षेत्र के लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें